वाराणसी। वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रख्यात समालोचक डॉ. रामसुधार सिंह का जन्मदिन पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। अर्दली बाजार (एलटी कॉलेज) स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में आयोजित इस समारोह में शहर के अनेक साहित्यकार, बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश एवं साहित्यकार डॉ. चंद्रभाल सुकुमार ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. रामसुधार सिंह का साहित्यिक अवदान न केवल हिंदी साहित्य को समृद्ध करता है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत भी है। उनकी समालोचनात्मक दृष्टि और रचनात्मकता साहित्य के उच्च मानदंड स्थापित करती है। समारोह में वक्ताओं ने डॉ. सिंह के साहित्यिक योगदान, उनकी गहन समालोचना शैली तथा समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभी ने उनके दीर्घायु और निरंतर सृजनशील रहने की कामना की।‌ संयोजन पुस्तकालय अध्यक्ष कंचन सिंह परिहार ने किया। इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों एवं अन्य लोगों ने डॉ. रामसुधार सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर का आनंद कृष्ण मासूम,संतोष कुमार प्रीत,रामजतन पाल, विनोद वर्मा, मनीष मिश्रा, बुद्धदेव तिवारी, वर्षा गुप्ता,शुभम पांडेय आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *