अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
आज का दिन सकारात्मक बदलाव, मेहनत और स्पष्ट संवाद का है।
मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातक आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम है, लेकिन कोई भी बड़ा कदम हड़बड़ी में न उठाएं।
उपाय: चींटियों को आटा डालें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातक आपका
दिन भावनात्मक स्थिरता लेकर आएगा। टीम के साथ मिलकर काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। बेवजह के खर्चे से बचें और बजट का ध्यान रखें।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातक आज आपका
बातचीत करने का हुनर आपकी बड़ी ताकत साबित होगा। शिक्षा और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। अटका हुआ धन वापस आ सकता है।
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातक आज आपका
दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र में अपनी स्पष्ट राय रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।
उपाय: कुत्तों को रोटी खिलाएं।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातक आज आपके अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए कोई नई डील फाइनल हो सकती है।
उपाय: ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातक आज आपके
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यक्षमता की तारीफ होगी।
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।
मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातक आज आपके
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है, पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातक आपका
शनि का अंक होने के कारण आपके लिए दिन न्यायप्रिय और अनुशासन वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातक आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। प्रॉपर्टी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।










Leave a Reply