मिसेज एशिया विजयता सचदेवा को मिला “शान ए काशी” सम्मान

वाराणसी। हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को के योग साधना केंद्र में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मीडिया, समाज एवं संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

समारोह के दौरान वाराणसी की गौरव एवं मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा को उनके सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक योगदान के लिए प्रतिष्ठित “शान ए काशी” सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विजयता सच्चदेवा ने कहा कि “काशी की संस्कृति, सभ्यता और सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि उन सभी महिलाओं का सम्मान है जो अपने सपनों को आत्मविश्वास और मेहनत के साथ पूरा करने का प्रयास कर रही हैं। मैं हमेशा समाज, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करती रहूंगी।”

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके विचारों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *