
उत्तर प्रदेश।आगरा की प्रतिभाशाली बेटी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रंगोली श्रीवास्तव (एम.डी.एस., गोल्ड मेडलिस्ट) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है।
उन्हें लंदन में आयोजित “ग्लोबल लीड एक्सपोज़र” पर द्वितीय वार्षिक शोध सम्मेलन में अपना शोध पत्र (रिसर्च) प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 3 एवं 4 जून 2026 को रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स ऑफ इंग्लैंड, लंदन में आयोजित किया जाएगा, जहां विश्वभर के विशेषज्ञ, शोधकर्ता एवं शिक्षाविद अपने शोध और अनुभव साझा करेंगे।
डॉ. रंगोली श्रीवास्तव इस मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना शोध प्रस्तुत करेंगी, जो आगरा सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।
डॉ. रंगोली श्रीवास्तव शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी स्नातक एवं परास्नातक (पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री) की पढ़ाई में अपने बैच में गोल्ड मेडलिस्ट बनने का गौरव प्राप्त किया है।
उल्लेखनीय है कि यह एक वर्ष के भीतर उनकी तीसरी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
डॉ. रंगोली के पिता श्री उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीयकृत बैंक में वित्तीय सलाहकार हैं तथा माता श्रीमती जूही श्रीवास्तव राजस्थान सरकार में अंग्रेजी व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। उनके भाई अविरल श्रीवास्तव चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं तथा भाभी श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव वित्तीय सलाहकार हैं। उनके पति श्री शोभित श्रीवास्तव भारतीय रेल सेवा में इंजीनियर हैं। परिवार के अन्य सदस्य श्री रोहित श्रीवास्तव, श्रीमती शर्मिला श्रीवास्तव, श्री दिनेश कुमार, श्रीमती रीना, श्रीमती स्वेच्छा एवं श्री ऐश्वर्य अस्थाना सहित समस्त रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है।
डॉ. रंगोली श्रीवास्तव की सफलता पर सामाजिक, शैक्षणिक एवं कायस्थ समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अपनी प्रतिभा, मेहनत और विनम्र व्यक्तित्व के कारण डॉ. रंगोली सदैव लोगों के बीच विशेष पहचान रखती हैं। उनका हंसमुख स्वभाव और सदैव मुस्कुराता चेहरा उन्हें सभी का प्रिय बनाता है।
डॉ. रंगोली श्रीवास्तव की यह उपलब्धि न केवल आगरा, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।












Leave a Reply