अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
पूर्णिमा FULL Moon day का दिन एक नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और स्पष्टता लेकर आ रहा है जो करियर, धन और रिश्तों में महत्वपूर्ण बदलाव या पूर्णता लाएगा।
मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातक आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता निखरेगी। धन लाभ के योग हैं।
उपाय: उगते हुए सूर्य को जल में थोड़ा रोली मिलाकर अर्पित करें।
मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातक आज आप
भावनात्मक स्थिरता महसूस करेंगे। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी, लेकिन बजट का ध्यान रखें और फालतू के खर्चे टालें।
उपाय: भगवान शिव का जल से अभिषेक करें।
मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातक आपका
बातचीत का हुनर आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी और रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और गाय को हरी घास खिलाएं।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातक आज आपके
काम में स्थिरता और सही प्रगति देखने को मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही उलझनें सुलझेंगी। अपने मन की बात खुलकर साझा करें।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें और कुत्तों को रोटी खिलाएं।
मूलांक 5 ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातक आपका
आज का दिन खुशियों और नए अवसरों से भरा रहेगा। अचानक धन लाभ के मजबूत संकेत हैं। व्यवसाय में लिए गए निर्णय सही साबित होंगे।
उपाय: ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातक आज आपका
सुख-सुविधाओं और लग्जरी की तरफ रुझान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
उपाय: माँ लक्ष्मी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं।
मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातक आपका
यह दिन शांति और आत्मचिंतन का है। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने के बजाय सोच-समझकर लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय: मंदिर में जाकर गरीबों को फल का दान करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातक आपका
यह दिन कड़ी मेहनत और परिणाम पाने का है। धैर्य बनाए रखें और किसी पर भी आँख मूंदकर विश्वास करने से बचें।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातक आपको
करियर में नई सफलता और नए मौके मिलेंगे। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे।
उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं या सुंदरकांड का पाठ करें।











Leave a Reply