1 जून 2026 से नौ दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा शुरू

वाराणसी। अखिल भारतीय सनातन न्यास, जैतपुरा वाराणसी द्वारा आयोजित विश्व कल्याणार्थ एवं भारत में सुख समृद्धि एवं राष्ट्रहित के लिए समर्पित नौ दिवसीय मानस नवाह्न पारायण यज्ञ एवं श्री रामकथा संगीत में पूज्य संत पातालपुरी पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित श्रीमद् जगतगुरु नरहरया नंद द्वाराचार्य श्री बालक देवाचार्य जी महाराज काशी के श्री मुख से हम समस्त भक्तजन श्री रामकथा का श्रवण करेंगे, जिसका कि अधिमास के दौरान महत्व बढ़ जाता है।

उक्त जानकारी शनिवार को पातालपुरी मठ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने दी।

पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु दिनांक 1 जून 2026, दिन सोमवार को सुबह 7:30 बजे भव्य कलश शोभायात्रा जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी के प्रांगण से जैतपुरा, नागकुंआ, डिगिया प्लाट, राजापुरा होते हुए गोपाल बाग कॉलोनी से पुनः कथा स्थल पर जाकर संपन्न होगा। इसमें 101 सौभाग्यवती महिलाएं अपने सिर पर कलश नारियल लेकर चलेंगे तथा डमरू दल के भक्तगण तथा बच्चे महिलाएं पुरुष राम नाम का संकीर्तन एवं सनातन धर्म की जय, प्रभु श्री राम की जय, हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए चलेंगे। कथा के मुख्य यजमान रवि प्रकाश जायसवाल अपनी धर्मपत्नी ममता जायसवाल के साथ पोथी लेकर चलेंगे। इस अवसर पर पूज्य संत जन द्वाराचार्य मानस मर्मज्ञ बालक देवाचार्य महाराज जी उपस्थित रहेंगे तथा सायंकाल 7:00 बजे कथा पंडाल में पूज्य संतों के कर कमलों द्वारा कथा का शुभारंभ होगा। जिसमें दीप प्रज्वलन के माध्यम से कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। कथा के दसवें दिन कथा पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से डॉ अजय जायसवाल, राजेश सेठ, रविशंकर सिंह, रवि प्रकाश जायसवाल, गिरीशचंद्र वर्मा, किशोर सेठ, वतन कुशवाहा, सुजीत जायसवाल ने काशी की समस्त धर्म प्राण जनता से अपील की है कि उक्त कार्यक्रम में आप सभी भक्तगण सपरिवार शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *