
रिपोर्ट अशरफ, प्रयागराज
प्रयागराज।फूलपुर सपा विधायक विजमा यादव के नेतृत्व में फूलपुर तहसील पर बढ़ती महंगाई के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करते हुए पांच सूत्रीय ज्ञापन महामहिम राज्यपाल उ० प्र० को सम्बोधित था नायब तहसीलदार रवीन्द्रनाथ रावत को सौंपा।
पेट्रोल, डीजल, कुकिंग गैस एवं खाद्य पदार्थों की मूल्य वृद्धि से आम जन त्रस्त है जिसका विरोध प्रदर्शन तहसील गेट पर करते हुए ज्ञापन सौंपने सपाई अन्दर जाना चाहते थे परन्तु पुलिस की बैरिकेटिंग के कारण प्रदर्शनकारी अन्दर नहीं जा पा रहे थे अन्ततः अधिवक्ताओं ने पुलिस संघ के अध्यक्ष के साथ एकत्रित होकर प्रदर्शनकारियों को अन्दर भेजने और बढ़ती महंगाई के विरुद्ध नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने में मदद किये नायब तहसीलदार रवीन्द्रनाथ रावत ने ज्ञापन लेने के बाद महामहिम राज्यपाल को भेजने हेतु आश्वासन दिया।
प्रतापुपर विधायक विजमा यादव, सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व सांसद प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य जिला पंच सदस्य सुरेश यादव, सुनील कुमार यादव, व अधिवक्ता इसरार अहमद खान ,अधिवक्ता नौशाद अहमद,अधिवक्ता नदीम जैदी, अधिवक्ता सद्दाम हुसैन,अधिवक्ता पूर्व उपाध्यक्ष शारिब,अधिवक्ता चंदभान यादव,अधिवक्ता दीपक यादव,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।












Leave a Reply