दुर्वासा धाम में हरिहरात्मक यज्ञ की पूर्णाहुति

रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय

 

आजमगढ़। जनपद में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल दुर्वासा धाम पर चल रहे सात दिवसीय ‘हरिहरात्मक यज्ञ’ का रविवार को भव्य पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। यह धार्मिक अनुष्ठान 25 मई से मौनी बाबा आश्रम के महंत व महामंडलेश्वर श्री श्री 108 शुभम दास महाराज के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा था।

रविवार को मुख्य यज्ञाचार्य पंडित हरिकेश चौबे के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञाधीश शुभम महाराज के हाथों पूर्णाहुति की प्रक्रिया संपन्न कराई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और संतों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया और महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस दिव्य अवसर पर मध्य प्रदेश से पधारे ओंकार पीठाधीश्वर योगी रामानंद दास महाराज ने कहा कि “यज्ञ की आहुति से न केवल वायुमंडल शुद्ध होता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। मानव जीवन का मूल उद्देश्य आत्मकल्याण है, इसलिए सांसारिक व्यस्तताओं के बीच जितना भी समय मिले, उसे भगवत भक्ति में अवश्य लगाना चाहिए।”

वहीं, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी रामकृष्ण दास महाराज ने कहा, “महान तपस्वी महर्षि दुर्वासा की इस सिद्ध स्थली पर बाद में ब्रह्मर्षि मौनी बाबा रामलाल दास महाराज ने भी कठिन तपस्या कर इस स्थान की महिमा को और बढ़ा दिया।”

इस अवसर पर पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, दैवज्ञ दुर्वासा मंडल मुन्ना बाबा, राममिलन सिंह, लक्ष्मण दुबे, रासबिहारी सिंह प्रधान, हाकिम बाबा, हरिद्वार सिंह, सुभाष शास्त्री, शिशिर दुबे, कुलबुल सिंह, प्रेमचंद गिरी, कृष्णा पाठक, जनार्दन सिंह, उमेश सिंह, आशुतोष सिंह, प्रदीप यादव, रामकवल तिवारी, नीरज गिरि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *