
अपर आयुक्त श्री हुसैन का स्वाभाव सरल सहज और हम सभी के लिए अनुकरणीय है: मंडल आयुक्त
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़ । आजमगढ़ मण्डल के लोकप्रिय अपर आयुक्त-प्रशासन शमशाद हुसैन अपनी अधिवर्षता आयुक्त पूर्ण कर रविवार को उनकी सेवानिवृत्ति के दृष्टिगत मण्डलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में शनिवार को अन्तिम कार्य दिवस पर देर सायं आयुक्त सभागार में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गयी।
विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त विवेक ने सेवानिवृत्त हो रहे अपर आयुक्त शमशाद हुसैन की शासकीय कार्यों के प्रति समर्पण की भावना तथा उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि इनका स्वाभाव बहुत ही सजह और सरल है, जो हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के रूप में श्री हुसैन एक विरले व्यक्तित के धनी हैं।
मण्डलायुक्त ने कहा कि जनता दर्शन उनकी शीर्ष प्राथमिकता है, परन्तु यदि किसी कारणवश जनता दर्शन में उनकी उपस्थिति संभव नहीं हो सकती थी तो भी अपर आयुक्त -प्रशासन के द्वारा उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने के प्रति वह आश्वस्त हुआ करते थे।
मण्डलायुक्त विवेक ने कहा कि अगर हम अच्छे हैं तो अच्छा कार्य भी करंेगे और इस कथन को एक लोक सेवक के रूप में अपर आयुक्त श्री हुसैन द्वारा बड़ी सहजता के साथ करके दिखाया गया।
श्री विवेक ने कहा कि यह समय के पाबन्द रहे हैं, सदैव कार्यालय समय से पहल पहुंच कर आमजन से उनकी समस्याओं को सुनकर उसका नियमानुसार निस्तारण कराया गया है।
विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि अपर आयुक्त-प्रशासन शमशाद हुसैन ने कहा कि उनके द्वारा अपने जिम्मेदारियों और फर्ज़ को निष्पक्ष, एवं पारदर्शितापूर्ण ढंग से निर्वहन करने का यथासंभव प्रयास किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि आजमगढ़ मण्डल में कार्यरत रहने के दौरान मण्डलवासियों का जो स्नेह और प्यार उन्हें प्राप्त हुआ है वह उनकी जिन्दगीय का बेहतरीन तोहफा है। अपर आयुक्त-न्यायिक डॉ. अर्चना द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनता दर्शन के माध्यम से आमजन की सेवा के प्रति श्री हुसैन की समर्पण की भावना उनके आगे के कार्यकाल के लिए प्रेरणादायक है। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए नवागत अपर आयुक्त प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि कार्याें के सुचारू रूप से निष्पादित करने में श्री हुसैन की कार्य शैली निश्चित रूप से उनके लिए सुगमता और सरलता का कारण बनेगी।
कार्यक्रम का कुशलतापूर्व संचालन ऐन्कर अभय तिवारी ने किया। विदाई समारोह को अपर निदेशक, अभियोजन बीपी पाण्डेय, शासकीय अधिवक्ता ओपी पाण्डेय, सहायक शासकीय अधिवक्ता अजीत सिंह, रामप्रकाश त्रिपाठी, संजय सिंह, अजय सिंह, शेषमणि त्रिपाठी आदि ने भी सम्बोधित किया।












Leave a Reply