
मंदिर परिसर में वाटर कूलर स्थापित
वाराणसी। भारत विकास परिषद, काशी प्रदेश प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय की नीलकंठ शाखा द्वारा लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। आर्य समाज, भोजूबीर में पर्यावरण संरक्षण के लिए यज्ञ संपन्न हुआ। इसके उपरांत पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर शिवपुर स्थित मां अष्टभुजी मंदिर परिसर में शनिदेव मंदिर के समीप नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भजन संध्या तथा स्थायी वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा के लिए स्थापित वाटर कूलर के संयोजक अमनदीप सिंह एवं रवीन्द्र वर्मा रहे। कूलर स्टैंड की व्यवस्था अनुज भार्गव ने कराई, जबकि कूलर में जलापूर्ति सुचारु रखने के लिए यशोदा बरनवाल ने मंदिर प्रशासन को एक वाटर पंप निःशुल्क उपलब्ध कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम् के साथ हुआ तथा शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। भजन संध्या में भजन मंडली, सदस्याओं एवं सदस्यों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव, रागिनी सिंह एवं संदीप सिंह रहे। इस अवसर पर विष्णु सेठ, कमल कुमार सिंह, प्रांतीय सह महिला सहभागिता प्रमुख सीमा श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, सतीश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, महाबीर प्रसाद श्रीवास्तव, राकेश मौर्य, विभा मौर्य, सुनील, सुनीता, वंदना शर्मा, सोनिका गुप्ता, विशाल कपूर, आनंद शर्मा, उमाशंकर, किरण, उषा सिंह, गरिमा कपूर आदि थे।












Leave a Reply