
वाराणसी वरूणापार क्षेत्र के अर्दली बाजार में अंजुमन फैजाने नूरी की ओर से बारावफात पर आकर्षक विद्युत सजावट किया गया है। गुरुवार को मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। जो कचहरी और विभिन्न क्षेत्रों से होकर पुनः अर्दली बाजार पहुंच कर समाप्त हुआ। रात में तकरीर का प्रोग्राम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संयोजन अनीस खां, रज्जु खां,फसाहत हुसैन, पार्षद विनय शादेजा, जमाल खान, शादाब, फकी, राज सिद्दीकी,लियाकत अली ने किया।
