
रिपोर्ट पियुष कान्त राय
गाजीपुर। हिंदी पत्रकारिता दिवस गाजीपुर के जिला पंचायत के सभागार में मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी मीरा राय, तथा विशिष्ट अतिथि प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा रहे।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण , तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सरस्वती वंदना राकेश शर्मा ने किया।
आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने पत्रकारिता के क्षेत्र आ रही चुनौतियां, सहित विभिन्न विषयों पर अपनी विचार रखे।
समारोह में सर्वश्री प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाण्डेय, दरोगा पाण्डेय सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार गण शामिल रहे।











Leave a Reply