
रिपोर्ट प्रवीण व्दिवेदी
प्रयागराज।देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले करोड़ों वीरों व वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए शुरू हुआ ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है। देश की मिट्टी, उनकी वीरता की अटूट विरासत को समेट कर भविष्य के लिए प्रेरणादायी नींव रखने का कार्य करती है। देशभर के गाँवों से एकत्रित की गयी मिट्टी से राष्ट्रगौरव व एकता के प्रतीक के रूप में ‘अमृत वाटिका’ का निर्माण होगा ।मेरी माटी-मेरा देश अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम प्रधान जोरवट योगेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अमृत कलश में मिट्टी एकत्र की।एकत्र की गई मिट्टी दिल्ली में “अमृत वाटिका” के निर्माण में उपयोग होगी।
निश्चित तौर पर यह अभियान अमर बलिदानियों को सम्मान और “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की दिशा में सार्थक सिद्ध होगा।
उक्त कार्यक्रम में शिवशंकर प्रजापति, अजय मिश्रा, विजयकांत तिवारी,मोदी यादव,जयकरन प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, उदयराज आदिवासी,गंगा प्रजापति, बब्बू आदिवासी,कृष्ण कुमार शुक्ला, चन्द्रजीत प्रजापति,छोटकऊ यादव, एवम सम्मानित ग्राम वासी महिलाएं, एवम बच्चे शामिल रहे।
