वाराणसी। स्वच्छता ही सेवा सप्ताह अंतर्गत शुक्रवार को डीएवी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बंदना बाल चंदनानी ने स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वछता की शुरुआत हमे अपने घर से ही करनी होगी। जब हमारा घर स्वच्छ रव्हेगा तो हमारा आस पड़ोस भी स्वच्छ रहेगा और तभी हमारा समाज और राष्ट्र भी साफ सुथरा एवं स्वच्छ रहेगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि हम जिस वातावरण में रहते है उसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है, यदि हम साफ सफाई और स्वच्छता के साथ रहते है तो हमारा मन मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। डॉ. कल्पना सिंह ने कहा कि स्वच्छता की राह में सबसे बड़ा बाधक प्लास्टिक युक्त कचरा है, यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम कम से कम प्लास्टिक का प्रयोग करें। स्वागत डॉ. प्रतिमा गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नजमूल हसन ने दिया।

इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवको ने महाविद्यालय के खेल मैदान, कैंटीन, पार्किंग आदि स्थलों पर साफ सफाई भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *