7 जून 2026 रविवार , मूलांक 7 भाग्यांक 5

 

अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

आज का दिन करियर और पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा होगा।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। धन लाभ के नए अवसर सामने आएंगे और पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी।

उपाय: दिन की शुरुआत सूर्य को प्रणाम करके करें।

 

मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है)

दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप भावुक हो सकते हैं, महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय धैर्य रखें। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है, साझेदारी में लाभ होगा।

उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र दान करें।

 

मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है)

छात्रों को शिक्षा और करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

उपाय: पीले वस्त्र का दान अपने गुरु को करें।

 

मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है)

यात्रा पर जाने के लिए समय शुभ रहेगा।कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें।उपाय: मजदूरों मे गुड़-चना वितरित करें ।

 

मूलांक 5 ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है)

व्यवसाय और नौकरी में वृद्धि होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और पुराने अटके पैसे वापस मिलने की संभावना है।

उपाय: बच्चों में मिठाई बांटें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है)

लव लाइफ और पारिवारिक रिश्तों के लिए दिन बेहतरीन है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

उपाय: विष्णु जी के मंदिर में तुलसी की पत्तियों के साथ मिश्री अर्पित करें

 

मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है)

किसी मांगलिक कार्य का हिस्सा बन सकते है।विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अध्यात्म की ओर रुझान रहेगा।

उपाय: सिंगार की वस्तु का दान करें।

 

मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है)

आज का दिन करियर नया कुछ सीखने का है । पति-पत्नी में प्यार बढ़ेगा परन्तु धन हानी से बचना होगा।

उपाय: बच्चों को खट्टी-मीठी टाफी बांटे।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

आज का दिन करियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का है। यदि आप प्रतियोगिता परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता प्राप्त होगी।वाद-विवाद से दूर रहें।

उपाय: लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *