
सीकर। कोफार्मिन फैडरेशन ऑफ़ आर्गेनिक सोसाइटी एंड प्रोडयूसर कंपनी के प्रबंधक महेश कुमार गुप्ता को सीकर मे राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण मित्र सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया l
ज्ञातव्य हो कि महेश कुमार गुप्ता पिछले 20 वर्षो से राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न संस्थाओ के साथ मिलकर सामाजिक सरोकार के कार्य कर रहे है l जिनमे पर्यावरण,बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, जैविक कृषि एवं पशुपालन आदि मुद्दों पर कार्य कर रहे है ।
साथ ही इन्होने बेज़ुबान पक्षियों एवं पशुओ के लिए बहुत से सेवा कार्य किए है महेश कुमार गुप्ता अजीतगढ़ के रहने वाले है l
इन्होने शुरू से ही सामाजिक संस्थाओ के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्य किये है l हाल ही मे लूणकरणसार तहसील के सहज़रासर ग्राम पंचायत को कोफेड के माध्यम से पूर्ण तय शत प्रतिशत जैविक पंचायत बनाने पर कार्य कर रहे है जो पश्चिमी राजस्थान की प्रथम जैविक ग्राम पंचायत होंगी l प्रबंधक गुप्ता को यह सम्मान कमला देवी जनसेवा संस्थान की और से इनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया l












Leave a Reply