सुनील कुमार खुराना को पर्यावरण मित्र सम्मान 2026 से सम्मानित नवाजा गया

सहारनपुर।5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील नकुड़ सहारनपुर के शिक्षक,साहित्यकार सुनील कुमार खुराना को एम एस केसरी पब्लिकेशन मुजफ्फरपुर बिहार द्वारा पर्यावरण मित्र सम्मान 2026 से सम्मानित किया है।

संस्था की सीईओ मुस्कान केसरी ने बताया कि यह सम्मान पब्लिकेशन द्वारा आयोजित एक पेड़ साहित्य के नाम कार्यक्रम में बढ़ चक्कर हिस्सा लेने वाले और पर्यावरण जागरूकता के योगदान के लिए दिया गया है। सुनील कुमार खुराना ने सम्मान मिलने पर कहा कि साहित्य और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। एक पेड़ लगाने से हम आने वाली पीढियों के लिए ऑक्सीजन और प्रेरणा दोनों छोड़ जाते हैं। हम सभी को अपने पर्यावरण को साफ सुथरा रखना चाहिए। यदि पर्यावरण हमारा शुद्ध होगा तो हम सभी अपना जीवन यापन ठीक प्रकार से कर पाएंगे। सुनील कुमार खुराना ने तीन कविताएं पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए संदेश देने वाली कविताएं लिखी हैं। आप भी सुनील कुमार खुराना की उन कविताओं को गुगल पर पढ़ सकते हैं। सुनील कुमार खुराना को 5 जून 2026 को ही उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से भी दो अन्य राष्ट्रीय सम्मान विश्व पर्यावरण दिवस पर मिले हैं। सुनील कुमार खुराना उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ सहारनपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। सीईओ एम एस केसरी पब्लिकेशन मुजफ्फरपुर बिहार की मुस्कान केसरी ने सुनील कुमार खुराना के उज्जवल भविष्य कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *