अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
इस दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे। यह दिन आर्थिक बदलाव और करियर के नए अवसर लेकर आ रहा है। शुक्र को सुख, प्रेम और वैभव का कारक माना गया है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
कार्यों में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व की सराहना की जाएगी।
उपाय: लाल वस्त्र दान करें।
मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मन शांत और रचनात्मक रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी महिला मित्र से आर्थिक लाभ की संभावना है।
उपाय: दूध और जल का दान करें।
मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
दिन ज्ञान और अध्यात्म में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
उपाय: केसर का तिलक लगाएं।
मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
अचानक धन लाभ हो सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
व्यापारिक यात्रा सफल हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। बौद्धिक कार्यों में यश मिलेगा।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।
मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मानसिक दबाव के कारण आपको काम में एकाग्रता बनाने में कठिनाई हो सकती है. आर्थिक मामलों में धैर्य से काम।
उपाय: सफेद रंग की मिठाई का दान करें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है, मानसिक शांति में कमी आ सकती है. निवेश करने से बचें. किसी भी बड़े निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें.
उपाय: काले तिल का दान करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
ऑफिस में कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहें. किसी भी प्रकार के आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है।
उपाय: जरूरतमंदों को सरसों का तेल दान करें।
मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है . आय के स्रोतों में कमी महसूस हो सकती है. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है।
उपाय: सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।












Leave a Reply