नि: शुल्क नेत्र शिविर में 164 मरीजों की हुई जांच, 9 मोतियाबिंद रोगी चिन्हित

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड पोस्ट -5 एवं आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में पहड़िया स्थित राधामोहन लॉन में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और परामर्श लिया। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय की देखरेख में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह ने किया।विशिष्ट अतिथि सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार राय रहे। शिविर में कुल 164 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 9 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। चिन्हित मरीजों को आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने नेत्र रोगों की रोकथाम, नियमित नेत्र परीक्षण तथा आंखों की देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। संयोजन और संचालन डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, पोस्ट वार्डेन राजेश कुमार सिंह,राजकुमार जायसवाल,कमलेश कुमार सिंह ने किया। शिविर आयोजन में अशोक यादव, राजेश मोदनवाल, ऋषभ मोजनवाल, कमलेश कुमार सिंह उर्फ टिंकू, कंचन गुप्ता, अंजनी सिंह, शरद यादव,रामचरन विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश,वसीम खां एवं विनय गुप्ता,अक्षय, आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से संदीप सिंह, अलका यादव (ऑप्टोमेट्रिस्ट), महेश (नर्सिंग स्टाफ) एवं राजा सिंह (कोऑर्डिनेटर) का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *