
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़।शहर कोतवाली क्षेत्र के दलसिंगार मोहल्ले की विधवा महिला रागिनी गौड़ ने अपने जेठ और जेठानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्रक सौंपा है।
पीड़िता के अनुसार, अक्टूबर 2023 में उनके पति की मृत्यु के बाद से वह अपनी दो बेटियों के साथ रह रही हैं। आरोप है कि बीते 6 जून को उनके जेठ-जेठानी ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें घर से निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर उनकी बेटी को उठाकर बाहर फेंक दिया गया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोपियों का कहना है कि पैतृक मकान में महिला का कोई हिस्सा नहीं है।
पीड़िता का आरोप है कि कोतवाली में शिकायत के बाद भी कोई बात नहीं बनी, जिसके कारण वह अपनी बेटियों के साथ घर के बाहर बरामदे में रहने को मजबूर हैं। पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।









Leave a Reply