भीषण गर्मी में राहत:- मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए वितरित किए वाटर कूलर

वाराणसी। चिलचिलाती गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच आम जनमानस को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने सोमवार को अपने उत्तरी विधानसभा क्षेत्र कार्यालय पर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों के लिए निःशुल्क वाटर कूलरों का वितरण किया। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों, आम नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राम जानकी मंदिर शिवपुर, रामलीला मैदान चौकाघाट, सारंग चौराहा, आशापुर चौराहा, सेंट्रल बैंक बड़ी बाजार, शैलपुत्री तिराहा स्थित हनुमान मंदिर, पंचकोसी चौराहा तथा जलालीपुरा स्थित शंभो माता मंदिर परिसर में वाटर कूलर स्थापना के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित होने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में आने-जाने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और उन्हें स्वच्छ पेयजल सुलभ हो सकेगा। इस अवसर पर डीसीएफ चेयरमैन राकेश सिंह अलगू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, अजीत सिंह, कमलेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, दिलीप चौहान, पार्षद अशोक मौर्या, संजय जायसवाल, बृजेश श्रीवास्तव, सुशील गुप्ता, संदीप रघुवंशी, बलिराम कन्नौजिया, अभय पांडे, राजेंद्र मौर्या, राजेंद्र यादव, रिंकू मौर्य, जितेंद्र कुशवाहा, मनोज जायसवाल, अरविंद जायसवाल, चिंटू जायसवाल, दिनेश सिंह ‘दीनू’, रजत सिंह, सोनू राजभर, जितेंद्र मिश्रा, सौरभ सिंह, विकास झा, रामबाबू जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *