
वाराणसी। एक अक्टूबर एक घंटे श्रमदान के अंतर्गत महाबोधि इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने बृहत सफाई अभियान में भाग लेते हुए पूरे विद्यालय की साफ – सफाई की, और प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने एक अक्टूबर एक घंटे श्रमदान क्यों आवश्यक है विषय पर बोलते हुए बताया कि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य ही उसकी पूंजी है । स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है और यह स्वछता हमारे शरीर की सफाई के साथ-साथ हमारे परिवेश की साफ – सफाई के लिए नितांत आवश्यक है। पर्यावरण प्रदूषित होने पर, संक्रमित होने पर, जल प्रदूषित होने पर संक्रमित होने पर ,भोजन खराब खाने पर हमारा शरीर अस्वस्थ हो जाता है ।
इस शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। प्रधानाचार्य ने रविवार को एक अक्टूबर एक घंटे श्रमदान के तहत विद्यालयों में स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एक अक्टूबर एक घंटे श्रमदान के तत्व प्रभातफेरी निकाली गई। महाबोधि इंटर कॉलेज के मुख्यद्वार से यह प्रभात फेरी सुहेलदेव चौराहे से होते हुए वापस महाबोधि इंटर कॉलेज के मैदान आकर समाप्त हुई। इसमें विद्यालय के छात्रों – छात्राओं , शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। विद्यालय में साफ सफाई अभियान का संचालन अनिल कुमार सोनकर ने जबकि रैली का संचालन रत्नेश कुमार सिंह ने किया।
इस अभियान में विद्यालय के अनिल कुमार सोनकर ,राजेश कुमार, विनीता चौबे, बृजेश सिंह यादव ,आशा यादव ,अमरनाथ सिंह यादव, राजेश यादव , सुरेश चंद पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, राम धीरज ,उदयभान, दिनेश चौधरी ,आनंद कुमार यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार शामिल रहा।
