
वाराणसी। नगर निगम की ओर से रविवार को सेवा दिवस के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त शिपू गिरि ने किया। अपर नगर आयुक्त राजीव राय ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के वार्डेन/स्वयंसेवक और पार्षदों ने जिला मुख्यालय से मिंट हाउस तक स्वच्छता अभियान चलाया। कचहरी स्थित अम्बेडकर पार्क में नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय की देखरेख में स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। संयोजन जोनल अधिकारी वरूणापार इंद्र विजय ने किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा,डिवीजनल वार्डेन आरक्षित (नगर) सीबी सिंह,पार्षद अशोक मौर्या,दिनेश यादव, राजेन्द्र,मो.वसीम खां,अजय यादव, कंचन गुप्ता,शहजादे अंसारी,अजय रोशन,डा.लियाकत अली,विजय कुमार,अजय श्रीवास्तव,विनय गुप्ता महादेव, राजेन्द्र प्रसाद,अरूण जायसवाल, गोपाल मुखर्जी,ज्याउद्दीन, चंद्रकला,राजेश कुमार सिंह, एम एस कुरैशी, भूपेंद्र कुमार आदि थे।
