रिपोर्ट अशरफ आदिल

फूलपुर। नगर पंचायत फूलपुर में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अवसर पर कस्बे के प्रत्येक वार्डों में सफाई अभियान चलाया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव व अधिशासी अधिकारी सोनल जैन एवं प्रत्येक वार्डों के सभासदो ने मिलकर उक्त स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर शेखपुर पक्षिमी के सभासद बलवंत मौर्य ‌व शेखपुर पूर्वी सभासद अरसद उल्लाह द्वारा अपने अपने मोहल्लो में सफाई अभियान चलाया और लोगों से अपील किया आप सब अपने अपने मोहल्लो में सफाई में अपना योगदान दे जिससे गन्दगी से फैलने वाले संक्रमण से बचा जा सके और आप सब स्वस्थ व सुरक्षित रहे और लोगों से अपील किया कि मोहल्ले में लगे कूढ़े के डस्टबिन में अपने घरों को कूड़ा कचरे डाले जिससे समय से सफाई हो सके । इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय के सफाई कर्मी व मिथिलेश कुमार मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *