
वाराणसी। रेडक्रास सोसायटी की ओर से रविवार को सेवा दिवस पर मानमंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। रेडक्रॉस सदस्यों ने स्वच्छता महाअभियान के तहत श्रमदान करते हुए मानमन्दिर घाट की सीढ़ियों सहित मां गंगा नदी के किनारे के कूड़े व कीचड़ को भी साफ किया। सदस्यों ने स्वच्छता ही सेवा है का संकल्प भी लिया। श्रमदान में सचिव डॉ संजय राय, चेयरमैन विजय शाह, वाइस चेयरमैन वेदमूर्ति शास्त्री,कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बालानी, डॉ.एसएस गांगुली,डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डॉ पी के सिंह, डॉ अशोक राय, अरविन्द विश्वकर्मा,मृत्युजय चक्रवर्ती, रामकुमार, संदीप, सरदार सिंह, रेनू पाण्डेय, मंगला प्रसाद, सन्नी, सुनील शर्मा, राजेश शर्मा आदि शामिल थे।










Leave a Reply