
वाराणसी। जिला क्वान की डो संघ की ओर से रविवार को तृतीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को आरकेएम पब्लिक इंटर कॉलेज आशापुर में एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। मुख्य प्रशिक्षक क्वान की डो संघ के क्वान्स विधा के तकनीकी निदेशक अभय कुमार थे।
शिविर में लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर जिला क्वान की डो संघ जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह,सत्येंद्र कुमार, सत्यपाल, सचिव रेखा कुमारी मौर्या, अरविंद,अरशद राजा, आकाश गुप्ता ,रमाशंकर विश्वकर्मा,सुनील मिश्रा, रवि प्रकाश आदि थे।
