वाराणसी। विश्व के लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विगत 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता महाअभियान अंतर्गत रविवार को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर पूरे देश में पूर्वाह्न 10 से 11:00 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। इस अभियान के अंतर्गत रविवार को भाजपा महानगर की ओर से महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में सभी 90 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, साथ ही इस अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रविंद्र जायसवाल ने रविवार को सुबह एक घंटा मलदहिया चौराहा स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल जी की मूर्ति तथा आस-पास झाड़ू लगाकर साफ सफाई कर श्रमदान करते हुए प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा और समर्पण की पार्टी है। इसका उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने का है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ काम करना है।

इस अवसर पर राकेश शर्मा, नवीन कपूर, मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, पार्षद सुशील गुप्ता, सुजीत गुप्ता, सचिन सोनकर आदि मौजूद रहे।

दक्षिणी विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने दुर्गाकुंड वार्ड में बनकटी हनुमान मंदिर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के सपने को सरकार करके ही हम बापू को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता, जयदीप गुप्ता, पार्षद अक्षयवर सिंह, शशि केसरी आदि मौजूद रहे।

*सेवा बस्तियों में भी किया गया संपर्क*

विधायक व पूर्व राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने चेतगंज वार्ड तथा ईश्वरगंगी वार्ड के औसानगंज रानी फाटक सेवा बस्ती में लाभार्थियों से संपर्क किया तथा उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां पूर्ववर्ती सरकारों में जाति विशेष के लोगों को ही योजनाओं का लाभ मिलता था, वहीं अब बिना किसी भेदभाव के लाभ पहुंचाने का पार्टी कार्य कर रही है।

रामनगर मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में वार्डो में कार्यकर्ताओं के साथ शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के पूर्व दिवस पर “स्वच्छता अभियान” चलाया तथा भावी पीढ़ी को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए अपने आसपास के स्थलों को स्वच्छ व साफ किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह डॉ अनुपम गुप्ता, नंद लाल चौहान, शैलेंद्र किशोर पांडेय, विनोद पटेल प्रमुख रूप से रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *