भक्ति को पुष्ट करने के लिए ज्ञान व वैराग्य का होना आवश्यक है :- श्री अभिराम दास जी महाराज

वाराणसी। राजघाट ,भदऊ चुंगी स्थित श्री साईं धाम अपार्टमेंट वेंसमेंट में श्री काशी विश्वनाथ भगवान के तत्वावधान में आयोजित 6 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा रस महोत्सव का आयोजित है।

गुरुवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 108 महिलाएं सर पर कलश लिए चल रही। मुख्य यजमान प्रदीप मिश्रा ने पोथी की विधिवत पूजा कर सर पर रख चल रहे थे।कलश यात्रा में प्रमुख कथावाचक पूज्य पंडित अभिराम दास जी महाराज भी शामिल रहे।

कलश यात्रा भदऊ चुंगी से शुरू हो कर रविदास घाट तक पहुंचा। पुनः राजघाट भदऊ चुंगी आयोजन स्थल पर आकर सम्पन्न हुई।

आयोजन कर्ता के अनुसार प्रतिदिन 6 जुलाई से 12 जुलाई तक सुबह 7 बजे से 12 बजे तक नित्यार्चन पूजन, सांयकाल 3 बजे से श्रीमद्भागवत कथा श्रवण होगा।

काशी के समस्त धर्मपरायण जन से अपील किया है कि आप सभी श्रीमद्भागवत कथा श्रवण में शामिल हो।

सांयकाल उपस्थित भक्तों को श्रीमद्भागवत की 6 अध्याय में किस तरह भक्ति व ज्ञान वैराग्य की कुंजी है।

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कराते हुए प्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धेय श्री अभिराम दास जी महाराज ने बताया कि वर्तमान समय में लोगों में भक्ति है ज्ञान व वैराग्य नहीं।

श्री अभिराम दास जी महाराज ने कहा भक्ति को पुष्ट करने के लिए ज्ञान व वैराग्य का होना आवश्यक है।

श्रीमद्भागवत पावन पवित्र का स्मरण करते हुए बताया किस तरह गोकर्ण जी गाय पुत्र होते हुए भी परम विद्वान बने। धुंधकारी महाखण्ड हुआ।इस लिए हम सभी को भी गोकर्ण जी की तरह सात्विक संगति व शुद्ध विचार धारा के साथ अपने जीवन का निर्वाह करना चाहिए।

श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पूर्व मुख्य यजमान प्रदीप मिश्रा ने पोथी की विधिवत पूजा अर्चना किया। तथा प्रमुख कथावाचक श्री अभिराम दास जी महाराज को माल्यार्पण कर स्वागत किया।

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण में सर्वश्री मुकुंद लाल शर्मा, मयंक शर्मा, शुचि शर्मा, रीता मिश्रा,रुद्र शर्मा, विक्रांत मिश्रा, सचिन मिश्रा, पूजा मिश्रा,डाली मिश्रा सहित सैकड़ों भक्त गण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *