
रिपोर्ट आजाद
प्रयागराज। मियां का पूरा में चेहल्लुम का पर्व बुधवार को पूरी श्रद्धा, अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न इमामबाड़ों में मजलिसों का आयोजन हुआ, जहाँ उलेमाओं ने कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों पर प्रकाश डालते हुए इंसानियत, भाईचारे और अमन का संदेश दिया।
शाम के समय पारंपरिक ताजिया एवं अलम का जुलूस नगर के निर्धारित मार्गों से होकर निकला। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और या हुसैन की सदाओं के बीच मातम कर इमाम हुसैन एवं उनके साथियों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।
जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे।
मियां का पूरा द्वारा साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था की गई। आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने आयोजकों और नागरिकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।








Leave a Reply