
रिपोर्ट अशरफ
झांसी।माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान (आबाद) अहमद की झांसी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि अबान की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार उसके एक साथी की भी जान चली गई। तीन घायल बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है।








Leave a Reply