
वाराणसी। शासन के निर्देशानुसार कृषकों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने, कालाबाजारी रोकने तथा उर्वरक गुणवत्ता बनाये रखने, बिक्री केन्द्र पर उपलब्ध स्टाक एवं पीओएस मशीन में प्रदर्शित स्टाक का सत्यापन करने के निमित्त जनपद-व्यापी चेकिंग अभियान के तहत् उर्वरक निरीक्षक एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर जनपद के साधन सहकारी समितियों, पी0सी0एफ0 विक्रय केन्द्रों, इफको सेवा केन्द्र, आई0एफ0एफ0डी0सी0, औद्यानिक समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के बिक्री केन्द्रों/गोदामों पर शुक्रवार को छापे की कार्यवाही की गयी।
टीम का गठन जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह द्वारा किया गया। टीम-1 में जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह एवं जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार जिनको तहसील-सदर, टीम-2 में कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आर0पी0 सिंह जिनको तहसील-पिण्डरा, टीम-3 में भूमि संरक्षण अधिकारी(उ0सु) अशोक कुमार यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य राजेन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-1 रोहित कुमार सिंह जिनको तहसील-राजातालब आवंटित किया गया।
छापे के दौरान नामित उर्वरक निरीक्षकों के द्वारा कुल 49 बिक्री केन्द्रों की जांच करते हुए गुणवत्ता परीक्षण हेतु 28 उर्वरक के नमूने ग्रहीत किये गये। निरीक्षण के समय दुकान बन्द पाये जाने पर मेसर्स पारस बीज भण्डार-बडागांव, मेसर्स किसान बीज एवं खाद भण्डार-चकखरावन साधोगज तथा अभिलेख अपूर्ण पाये जाने पर मेसर्स न्यू सागर कृषि केन्द्र- करनाडाडी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस दौरान निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी उर्वरक विक्रेता अपने दुकान पर स्पष्ट रूप से रेट बोर्ड लगाए, जिसमें उर्वरकों का निर्धारित मूल्य तथा सरकार दिए द्वारा दिए जाने वाले सब्सिडी का विवरण होना चाहिए तथा किसानों को उनकी खतौनी के अनुसार पाॅस मशीन में अंगूठा लगाते हुए निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाये। यदि किसी भी उर्वरक बिक्रेता/समिति के द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर बिक्री या अवैध रूप से पाॅस मशीन से उर्वरक खारिज करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके विरुद्ध उर्वरक गुण नियंत्रक के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इसी के साथ कृषक भाइयों को अवगत कराना है कि जनपद में इस समय पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध है। किसी भी क्षेत्र में किसी उर्वरक की कोई कमी नहीं है। साथ ही उर्वरक से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु किसान भाई विकास भवन के चतुर्थ तल (कमरा नम्बर-402) में स्थापित उर्वरक कन्ट्रोल रूम नम्बर-7007259547 एवं 9369560120 पर किसी भी कार्य दिवस में फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।





Leave a Reply