ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं हरित ऊर्जा पर दो दिवसीय कार्यशाला का सम्पन्न

 

रामनगर, वाराणसी। आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर में दिनांक 7 एवं 8 अगस्त 2026 को छात्राओं के लिए “सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एंड ग्रीन एनर्जी सर्कुलर इकोनॉमी” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा तथा अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

महाविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 11वीं, 12वीं एवं स्नातक स्तर की छात्राओं को आमंत्रित किया गया था। कार्यशाला का आयोजन वाराणसी रिसाइक्लर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन, हरित हाइड्रोजन, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) तथा सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री पीयूष पाण्डेय (संस्थापक एवं निदेशक, वीआरपीएल) रहें, उन्होंने विकसित भारत-2047 एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश मिशन के संदर्भ में हरित ऊर्जा और कचरा प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय की सीएमओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय ने मुख्य वक्ता का स्वागत अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर किया।

महाविद्यालय की निदेशक प्रो.कल्पलता पाण्डेय ने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भविष्य के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ युवाओं में पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करने तथा सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। “स्वच्छ, हरित और सतत भविष्य” के संदेश के साथ यह आयोजन विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान एवं नवाचार से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यशाला का संचालन सुश्री अंजली विश्वकर्मा तथा सुश्री अनामिका तिवारी ने किया।

कार्यशाला के समन्वयक डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा रहें तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अरुण कुमार दुबे ने किया।

कार्यशाला के पश्चात मुख्य वक्ता तथा महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

कार्यशाला में डॉ. प्रतिमा राय, डॉ. लक्ष्मी, दीपक कुमार गुप्ता, सीमा मिश्रा, वैशाली पाण्डेय, सोफिया खानम, अल्पा तिवारी, चंदन चौधरी, मिथिलेश कुमार झा, अर्चना शर्मा, विवेक कृष्ण दुबे, सूरज पाण्डेय तथा अधिकाधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *