
वाराणसी।श्री राम तारक आंध्र आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष (चेयरमैन ) पी वी आर शर्मा जी हैदराबाद में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।
शनिवार को मानसरोवर स्थित राम तारक आंध्रा आश्रम में शोक सभा का आयोजन किया गया।
मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री जी ने शोक सभा की अध्यक्षता की।
शोक सभा में प्रबंधक वी वी सीता राम जी सहित कर्मचारी शामिल रहे।
आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री जी ने कहा उनके अचानक चले जाने से आश्रम को बहुत क्षति पहुंचा है। आश्रम के प्रति उनका बहुत दान है। वह सभी के लिए प्रिय एवं अभिभावक के रूप में थे।
शोक सभा के अंत में मृत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Leave a Reply