छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

 

वाराणसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, लल्लापुरा सिगरा और वनिता इंटरमीडिएट कॉलेज, चेतगंज में महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी बैभव बंगर ने की। कार्यशाला में छात्राओं को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ‘बेटियां देश की शान हैं, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें’ का संदेश देते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में छात्राएं तत्काल पुलिस की मदद लें। इस दौरान 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 विमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन और 14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए शासन और पुलिस विभाग की ओर से संचालित योजनाओं और व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी। वाराणसी कमिश्नरेट की ओर से शुरू किए गए 9670705555 हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी छात्राओं को बताया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज सहित संबंधित थानों के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *