
वाराणसी। शिवपुर क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार सुबह अचानक सड़क धंसने से अफरा-तफरी मच गई। सड़क के बीचोंबीच बड़ा गड्ढा बनने से आवागमन प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि सड़क धंसने के समय कोई वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। सूचना पर पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कराई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के बीच अचानक गड्ढा बनने के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर बैरिकेडिंग कर दी। इससे वाहनों और राहगीरों को सुरक्षित रास्ते से निकाला गया। कुछ देर तक यहां यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply