वाराणसी। यूपी कालेज में विशेष बैक परीक्षा का कार्यक्रम शनिवार को जारी कर दिया गया है। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार बीए, बीकॉम व बीएससी के पांचवें-छठे सेमेस्टर, बी.लिब. एवं आई.एससी. द्वितीय सेमेस्टर तथा एमए, एमकॉम, एमएससी व बीएड के तृतीय-चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 से 14 अगस्त तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है। 11 अगस्त को प्रथम, 12 को द्वितीय और 13 अगस्त को तृतीय पेपर होंगे। 14 अगस्त को निर्धारित पाठ्यक्रमों की शेष परीक्षाएं होंगी। इसी दिन बीए/बीएससी पांचवें-छठे सेमेस्टर की सह-पाठ्यक्रम परीक्षा भी सुबह 11 से 12:30 बजे तक होगी।

Leave a Reply