वाराणसी। समाजवादी पार्टी ने वाराणसी स्नातक खंड विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए चुनाव संचालन के लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति से संबंधित पत्र जारी किया है। वाराणसी में चुनाव की जिम्मेदारी संभालने के लिए स्थानीय स्तर पर पांच प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा, जिला महासचिव आनंद मौर्य और बुनकर नेता अनवारुल हक अंसारी को जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी ने वाराणसी समेत अन्य जिलों के कुल 23 नेताओं को चुनावी तैयारियों, संगठन समन्वय और मतदाताओं से संपर्क की जिम्मेदारी सौंपी है। सपा नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों को स्नातक खंड चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply