अंतर विद्यालयी कजरी प्रतियोगिता में आर्य महिला नागर मल मुरारका इंग्लिश स्कूल प्रथम

वाराणसी। रविवार को प्रह्लादघाट स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में अंतर विद्यालयी पूर्वांचल लोकगीत (कजरी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें वाराणसी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं निर्णायक प्रसिद्ध लोकगीत गायिका श्रीमती रंजना राय रहीं। विशिष्ट अतिथि श्री चक्रवर्ती विजय नवाद, निदेशक, गुरु कृपा फाउंडेशन एवं श्री मुकुल पाण्डेय, निदेशक, बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डुमरी, रामनगर उपस्थित रहे।

विद्यालय के निदेशक श्री मंजुल पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया।

श्री मंजुल पाण्डेय ने कहा कि कजरी पूर्वांचल की समृद्ध लोक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार:

आर्य महिला नागर मल मुरारका इंग्लिश स्कूल, लहुराबीर, वाराणसी।द्वितीय पुरस्कार:

बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, प्रह्लाद घाट, वाराणसी।तृतीय पुरस्कार बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डुमारी, रामनगर, वाराणसी

चतुर्थ स्थान हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल, गौरा कला, वाराणसी

प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक कजरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि एवं निर्णायक श्रीमती रंजना राय ने प्रतिभागियों के गायन, लय-ताल, भाव एवं प्रस्तुति की सराहना की।

कार्यक्रम के संयोजक श्री चंदन चौधरी, उद्घोषणा एवं मंच संचालन श्री अभिषेक मालवीय एवं श्री सूरज सैनी ने किया।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की तैयारी विद्यालय के संगीत विभाग की सुश्री जया मल्लिक, श्री शिवेंद्र मिश्रा एवं श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में कराई गई।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ पूर्वांचल की समृद्ध लोक संस्कृति एवं लोक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *