अमरनाथ को श्रद्धांजलि देने जुटे विश्वकर्मा समाज के लोग

 

वाराणसी। श्री विश्वकर्मा सभा के अध्यक्ष स्व. अमरनाथ विश्वकर्मा की श्रद्धांजलि सभा रविवार को चौकाघाट स्थित पंचायती बाग में आयोजित हुई। इसमें समाज के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि 63 वर्ष की आयु में अमरनाथ विश्वकर्मा का निधन विश्वकर्मा समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वह सरल, सहज, मिलनसार और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि श्री विश्वकर्मा सभा के अध्यक्ष रहते उन्होंने समाज को संगठित करने और सामाजिक एकता मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि समाज के प्रति उनकी सेवाएं हमेशा स्मरणीय रहेंगी। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, डॉ. रामचंद्र शर्मा, शशिकांत, हीरालाल,वंशराज विश्वकर्मा, चंद्रकला विश्वकर्मा, सुशीला विश्वकर्मा,रीना विश्वकर्मा, नित्यानंद विश्वकर्मा, विनोद शर्मा, राजू, बजरंगी, पदम विश्वकर्मा, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, अरविन्द, संतोष, कृष्ण कुमार, कैलाश नारायण, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *