
रिपोर्ट अशरफ
प्रयागराज। फूलपुर गुलहरिया में सावन के पावन माह में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर दिखा।कांवड़ लेकर अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए जा रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए अंकित ने भंडारे का आयोजन किया।
भंडारे में कांवड़ियों, श्रद्धालुओं और राहगीरों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारा स्थल पर सुबह से ही “बोल बम-बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “जय भोलेनाथ” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर दीपक मिश्रा ने बताया कि सावन के महीने में शिवभक्तों की सेवा करना स्वयं भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है। कांवड़ यात्रियों की थकान दूर करने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है।
अंकित ने बताया कि भविष्य में भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शिवभक्ति, सेवा और आस्था के संगम ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया।
आयोजन में दीपक मिश्रा, अंकित, कौशलेश, विजय विश्वकर्मा, सुनील मिश्रा, अलगू, आदि लोग मौजूद रहे।





Leave a Reply