नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

वाराणसी। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विकास भवन से सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार और पार्षद अशोक मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लिए स्वयंसेवक विभिन्न मार्गों से होते हुए अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर पहुंचे, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। संयोजक नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में सहभागी बनना चाहिए। डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,अजय यादव, राजेश कुमार सिंह,संजय मौर्या, अंजनी कुमार सिंह,जितेन्द्र कुमार, अयन बोस,वसीम खां,श्याम मोहन मिश्रा, अरूण कुमार, ज्ञान प्रकाश पटवा, कंचन गुप्ता,विशाल श्रीवास्तव,आरती शर्मा, प्रबल सिंह, कार्तिक पटेल, अरूण जायसवाल,मनीष कुमार, आदित्य चतुर्वेदी, ज्याउद्दीन, विकास बरनवाल,संजय श्रीवास्तव,पवन कुमार,विनय गुप्ता, हिमांशु,अजय रौशन,वैष्णवी पांडेय समेत अन्य वार्डेन स्वयंसेवक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *