
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा सावन के द्वितीय सोमवार को नंदी चौराहे पर दूर-दूर से आए दर्शनार्थियों एवं कांवरियों के लिए निःशुल्क शीतल जल पीला कर सेवा कार्य किया।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने दर्शन-पूजन में आने वाली समस्याओं का भी त्वरित समाधान किया और श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी दी।
संस्था की अध्यक्ष ममता जी के नेतृत्व और संस्थापक विजय कुमार जी के मार्गदर्शन में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।
समाजसेवी संध्या पांडे , राजश्री साहनी , किरन देवी , अजरा बीबी , रहमत अली, मोहम्मद अनीस, मंगलेश्वर प्रसाद, रामबाबू गुप्ता , महबूब हसन ,रिंकू प्रसाद, सूरज पाल, रवि कुमार, करम भारती , सुमित बिंद, , आदि टीम के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के मोहम्मद अनीस ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।




Leave a Reply