शास्त्री प्रथम सेमेस्टर में विषय परिवर्तन के इच्छुक छात्रों को अतिरिक्त अवसर:-प्रो शैलेश कुमार मिश्र

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के शास्त्री प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले उन विद्यार्थियों को विषय अथवा विभाग परिवर्तन का अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है, जो निर्धारित अवधि में विषय परिवर्तन नहीं करा सके हैं।

विश्वविद्यालय के छात्रकल्याण कक्षाध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र द्वारा जारी सूचना के अनुसार, शास्त्री प्रथम सेमेस्टर प्रवेश एवं काउंसिलिंग की निर्धारित तिथि 10 अगस्त 2026 तक थी। अब विषय अथवा विभाग परिवर्तन के इच्छुक विद्यार्थी शुक्लयजुर्वेद, नव्यव्याकरण, फलित ज्योतिष एवं साहित्य को छोड़कर अन्य विषयों में रिक्त स्थान की उपलब्धता के आधार पर संबंधित विभागाध्यक्ष की सहमति से काउंसिलिंग कराकर प्रवेश ले सकेंगे।

 

सूचना में स्पष्ट किया गया है कि जिन विषयों में प्रवेश के लिए नियम बाधक हैं, उनमें विद्यार्थियों के अंकों आदि को ध्यान में रखते हुए ही प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए काउंसिलिंग की तिथियों में भी वृद्धि की गई है। अब 11, 14 एवं 16 अगस्त 2026 को काउंसिलिंग कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *