वाराणसी।सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय,परिसर सत्र 2026-27 में आचार्य प्रथम सेमेस्टर प्रवेशार्थियों को सूचित किया जाता है कि जिन छात्रों ने निर्धारित तिथि तक प्रवेशावेदनपत्र आनलाईन पूरित किये है उन छात्रों की काउन्सिलिंग 18.08.2026 से 21.08.2026 तक होनी है। प्रवेश / काउन्सिलिंग सम्बन्धित विषयों के विभागों में होनी है। प्रवेशार्थियों को अपने सभी शैक्षिक अंक पत्रों/प्रमाण-पत्रों, जाति प्रमाण-पत्र निवास प्रमाण-पत्र, एण्टी रैगिंग शपथ-पत्र तथा टी०सी०/माईग्रेसन के मूल प्रति के साथ एक स्व-प्रमाणित छायाप्रति के साथ आवेदन-पत्र की हार्ड कापी लाना अनिवार्य हैं।
छात्रकल्याणसंकायध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि आचार्य प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-27 के कक्षाओं में प्रवेश / काउन्सिलिंग तथा शुल्क जमा करने का कार्यक्रम निम्नवत है –
1-आचार्य प्रथन सेमेस्टर का मेरिट सूची का प्रकाशन तिथि- 11.08.2026
2-आचार्य प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश / काउन्सिलिंग की तिथि-18.08.2025, 19.08.2025 एवं 21.08.2026 तक
3- विश्वविद्यालय के शुल्क काउन्टर पर शुल्क जमा करने की तिथि-18.08.2025 से 22.08.2025 तक
4- आचार्य प्रथम सेमेस्टर का प्रवेश शुल्क- ₹ 1700/-
सभी विभागध्यक्षो को निर्देश दिया गया है कि काउन्सिलिंग समर्थ पोर्टल के दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन होंगी तथा विश्वविद्यालय परिसर एवं विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों से शास्त्री उत्तीर्ण छात्रों से 100/- नामांकन शुल्क नही लिया जायेगा।

Leave a Reply