अग्रसेन स्काउट दल ने भारतीय स्काउटिंग के जन्मदाता पंडित श्री राम बाजपेई जी की जयंती मनाई

वाराणसी।भारतीय स्काउटिंग के जन्मदाता पंडित श्रीराम बाजपेई जी की जयंती गढवासी टोला स्थित सिद्ध पीठ नरसिंह मठ में मंगलवार को उत्साह पूर्वक मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ ईस वंदना से हुआ ।अतिथियों को स्कार्फ अलंकरण के पश्चात दीप प्रज्वल वह चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की ।

अतिथियों का स्वागत राजू वर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक श्याम सुंदर सिंह के सफल संचालन ने कार्यक्रम मे भव्यता प्रदान की। संयोजक व्दय श्री कमल कुमार सिंह ने अंग वस्त्रम व माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव बारात समिति के संस्थापक दिलीप सिंह ने कहा कि स्काउटिंग देश प्रेम, साहसी व व्यवहार कुशल बनाता है स्काउटिंग प्रत्येक विद्यालय में अनिवार्य होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि श्री विजय चौधरी ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया धर्म जागरण न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष श्री परशुराम उपाध्याय , काल भैरव के पार्षद श्री संजय विश्वंभरी तथा सुरेश अग्रवाल अपने विचार व्यक्त किये ।

समारोह के अध्यक्ष श्री महेश माहेश्वरी ने दल के प्रगति की सराहना की दल का परिचय व पंडित श्रीराम बाजपेई के जीवन चरित्र पर ग्रुप लीडर नरसिंह दास ने प्रकाश डाला। धन्यवाद प्रकाश राजू वर्मा जी ने किया।

समारोह में प्रमुख रूप से दल के राजकृष्ण अग्रवाल ,संजय अग्रवाल, सुबीर जैन ,मनोज मिश्रा रघुनारायण अग्रहरि ,गोपाल सेठ, सुरेश अग्रवाल, का सहयोग सराहनीय रहा।

सरस्वती इंटर कॉलेज के स्काउट देवांश के नेतृत्व में स्काउट दल ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *