नशा मुक्त युवा और विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने ली शपथ

 

वाराणसी। आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर, वाराणसी में प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी संकल्प “नशा मुक्त युवा और विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। छात्राओं को शपथ महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर ही वे स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 

इस अवसर पर छात्राओं ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

 

महाविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *