वाराणसी। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अन्तर्गत बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों का सामना करने हेतु मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिये जनपद के चयनित 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत बालिकाओं को 03 माह तक आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिस हेतु प्रशिक्षक (मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यताघरी) की आवश्यकता है। इस हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, वाराणसी से आवेदन प्रारूप प्राप्त किया जा सकता है तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित है। उक्त जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद वाराणसी के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अन्तर्गत बालिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षकों के चयन हेतु 20 अगस्त तक आवेदन लिये जायेंगे। निर्धारित अंतिम तिथि के उपरान्त कोई आवेदन किसी भी माध्यम से स्वीकार नही किया जायेगा। प्रशिक्षक द्वारा अपना आवेदन निर्धारित तिथि तक पंजीकृत डाक से अथवा व्यक्तिगत रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यालय वाराणसी में जमा किया जायेगा। प्रत्येक राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किये जाने के उपरान्त सम्बन्धित
प्रधानाचार्य द्वारा प्रति माह रू 5,000/- की दर से मानदेय प्रदान किया जायेगा तथा प्रशिक्षक को तीन माह हेतु अधितकम रू 15,000/- दिया जायेगा।

Leave a Reply