
सुदामा चरित्र मंचन, भजन गायक राकेश तिवारी का भजन, फूलों की होली राधा कृष्ण संग

वाराणसी। राजघाट ,भदऊ चुंगी स्थित श्री साईं धाम अपार्टमेंट वेंसमेंट में श्री काशी विश्वनाथ भगवान के तत्वावधान में आयोजित 6 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा रस महोत्सव का बुधवार को दिन रहा। श्रीमद्भागवत कथा के समापन के पश्चात भण्डारे का आयोजन हुआ। जिसमें भक्तों व अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रीमद्भागवत कथा शुरु होने से पहले मुख्य यजमान प्रदीप मिश्रा ने पोथी की विधिवत पूजा अर्चना एवं कथावाचक अभिराम दास जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
उपस्थित भक्तों को वृंदावन धाम से पधारे प्रमुख श्रीमद्भागवत कथावाचक श्री अभिराम दास जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा समापन पर बताया भगवत भक्ति भाव है भागवत गंगा है। गंगा में हरिद्वार, प्रयागराज काशी आना होगा। भागवत की महिमा बहुत बहुत है। भागवत सर्वत्र कोने कोने में सुनने को मिलती हैं।
लक्ष्मी भी भगवान है लक्ष्मी पति है श्रीनारायण है भगवान द्वारिकाधीश है। लक्ष्मी के अभाव में श्रीनारायण भी पूरा नहीं है।
श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का सुंदर अभिनय किया गया। श्रोता गण ने सुदामा चरित से शिक्षा ग्रहण किया। भजन गायक राकेश तिवारी, व फूलों की होली राधाकृष्ण संग, भव्य डमरू वादन कै साथ कथा का विश्राम हुआ
*इनकी रही उपस्थिति*
श्रीमद्भागवत कथा रस महोत्सव में सर्वश्री पूर्व मंत्री,शहर दक्षिणी विधायक डा नीलकंठ तिवारी, विश्वनाथ धाम पं श्रीकांत मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास, सुरेश पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, भजन गायक राकेश तिवारी,विकास प्राधिकरण सदस्य अम्बरीष सिंह भोला की विशिष्ट उपस्थिति रही।
श्रीमद्भागवत कथा श्रवण में सर्वश्री
डॉली मिश्रा,प्रदीप कुमार मिश्र, पूजा मिश्रा,रीता मिश्रा, रुद्र मिश्र,
सिद्धान्त मिश्र,सचिन मिश्र, मुकुन्द लाल शर्मा,मयंक शर्मा, शुचि शर्मा,
आशीष मिश्रा,रिया मिश्रा सहित अनेक श्रोता गण शामिल रहे।

Leave a Reply