गौ सेवा के साथ भाविप के सेवा एवं संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ

 

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश, प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय की नीलकंठ शाखा की ओर से बुधवार को गौ सेवा के साथ सेवा एवं संस्कृति सप्ताह का शुभारंभ किया गया। बेनीपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर की गोशाला में आयोजित प्रथम कार्यक्रम में गायों को गुड़, चूनी, दलिया, केला, खीरा सहित विभिन्न खाद्य सामग्री खिलाकर सेवा की गई। कार्यक्रम संयोजक अजय-किरण योगाचार्य एवं शाखा सचिव संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित सेवा कार्य में शाखा के सदस्यों और भक्तजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान गौ सेवा के माध्यम से भारतीय संस्कृति में सेवा, करुणा और जीवदया के महत्व का संदेश दिया गया। शाखा सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि हनुमान मंदिर परिसर प्राकृतिक सौंदर्य के साथ धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने बताया कि परिसर स्थित गोशाला की गायों से प्राप्त दूध मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल बाबा विश्वनाथ को अर्पित किया जाता है। उन्होंने कहा कि सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के तहत समाजसेवा, संस्कार और भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *