
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, टाउनहाल से निकली यात्रा का शुभारंभ शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया। यात्रा बुलानाला, मैदागिन, मालवीय मार्केट और पराड़कर भवन होते हुए वापस इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल, उपसभापति आरसी जैन, दीपक अग्रवाल और मंत्री राजकिशोर चंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में समाज के लोग शामिल हुए।
समाज द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से काशी गूंज उठी। प्रबंधक डॉ. गरिमा टकसाली, पवन मित्तल, प्रधानाचार्य संगीता बनर्जी, अमिता अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, डॉ. संगीता श्रीवास्तव और डॉ. शुभा सक्सेना समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply